फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रामलीला दिखाने के बहाने ले गए युवक को, मारपीट से मौत

Fri, 16 Oct 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 12:: राम नारायण। फाइल फोटो
विज्ञापन
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के नगला बनी गांव में रंजिश के चलते मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने गांव के ही तीन लोगों पर रामलीला दिखाने के बहाने घर से ले जाकर शराब पिलाने और बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मृतक राम नारायण जाटव (32) की पत्नी पूजा ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे गांव के दीपचंद्र दोहरे, उसके पिता नरेश और बेटा चंदू, राम नारायण को रामलीला दिखाने के बहाने घर से ले गए थे। आरोप है कि तीनों ने पहले उसे शराब पिलाई। इसके बाद रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और अधमरी हालत में घर के बाहर छोड़कर चले गए।
देर रात तक राम नारायण घर के बाहर पड़ा रहा। रात करीब 12 बजे जानकारी होने पर परिजन उसे बेहोशी की हालत में 50 शैया अस्पताल ले गए। वहां उसका उपचार किया गया। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां शाम 7:30 बजे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मृतक की बहन नीलम और बड़े भाई पंकज ने आरोप लगाया कि करीब दो महीने पहले शराब पीने के दौरान राम नारायण का दूसरे पक्ष से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। राम नारायण के दो बेटे और एक बेटी हैं। शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं दिखाई देने की बात सामने आई है। अंदरूनी चोटों की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी।
थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि मृतक के भाई किशन बिहारी की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
-
शव आरोपी के घर के बाहर रखकर जताया विरोध
बकेवर। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव आरोपी के घर के बाहर रख दिया। घर के बाहर टिनशेड में शव रखे जाने पर आरोपी पक्ष की महिलाएं बाहर निकलकर चली गईं। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विपिन मलिक, भरथना विधायक राघवेंद्र गौतम और बकेवर चेयरमैन विवेक यादव सन्नी ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे तक चली बातचीत के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव वहां से उठाने को तैयार हुए।(संवाद)

फोटो 12:: राम नारायण। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें