बकेवर। श्री सत्या देवी विट्टा कुंअर संस्थान के तत्वावधान में बकेवर महोत्सव में दो दिवसीय दंगल का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश उपाध्याय और एमएलसी एके शर्मा ने किया।
उन्होंने कहा कि मल्ल कला देश की प्राचीन धरोहर है। इस दौरान पहलवानों ने एक-दूसरे को शिकस्त देने के लिए दांवपेच दिखाए। दंगल शुरू होने से पूर्व मेला महोत्सव के अध्यक्ष अशोक चौबे ने एमएलसी को 21 किलो की फूलों की माला पहनाई।
फरसा, तलवार, प्रतिक चिह्न भेंटकर व शाल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। एमएलसी ने मेले का फीता काटकर और पहलवानों के बीच हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ करवाया।
इस दौरान मोनू उपाध्याय, पुरुषोत्तम मिश्रा, सुखवीर यादव, राजेंद्र बाबू, सन्नी यादव, संगठन मंत्री राहुल शुक्ला, जगराम सिंह, राम पाल सिंह, शीलू शर्मा, जय करन सिंह आदि मौजूद रहे।
दंगल में नीलम पहलवान और रेखा पहलवान के बीच कुश्ती हुई। इसमें नीलम ने विजयश्री हासिल की। इसी क्रम में शहबाज आजमगढ़ और मनोज हरियाणा, विकास चकरनगर और आकाश दुबे दिल्ली के बीच हुई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।
दतिया के इंदु पहलवान और वीरभान पहलवान की कुश्ती में इंदु जीते। कई पहलवानों ने दंगल में दांवपेंच आजमाए। पूर्व विधायक केके राज, राजेंद्र त्रिपाठी, शिवाकांत चौधरी, रामकुमार त्रिपाठी, मोनू उपाध्याय, पुरुषोत्तम मिश्रा, शिवांग त्रिपाठी ने पहलवानों को फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।