फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थतियों में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव में एक मजदूर का शव सोमवार सुबह निर्माणाधीन मकान में फांसी के फंदे से लटका मिला। सुबह खेतों में काम करने जा रहे ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव निवासी प्रमोद कुमार (28) पुत्र पटवारी लाल मजदूरी करता था। वह गांव में अपना दूसरा मकान बनवा रहा था। रात में प्रमोद निर्माणाधीन मकान पर ही सो जात था। रविवार रात भी निर्माणधीन मकान में सोने गया था। सोमवार सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों ने चौखट में रस्सी से बने फंदे पर प्रमोद का शव लटकता देखा।
ग्रामीणों ने उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराया। प्रमोद पांच भाई था, दो की बीमारी से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रमोद शराब का लती था। रविवार रात को भी उसने शराब पी रखी थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें