फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए महिला ने प्रेमी संग की जेठ की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। जमीन के लिए एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने जेठ की हत्या कर दी। महिला ने अपने घर में जेठ को बुलाया, शराब पिलवाई और फिर हत्या के लिए प्रेमी के हवाले कर दिया। प्रेमी ने गला दबाकर हत्या करने के बाद उसे नहर किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने अब दोनों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर निवासी राम प्रताप ने चौबिया थाने में मामला दर्ज कराया था। राम प्रताप ने तीन मार्च को चौबिया थाने में अपने बड़े भाई ब्रजेंद्र की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पिछले दस दिनों से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली की औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र में एक शव मिला है। इसके बाद पुलिस की एक टीम राम प्रताप को लेकर मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त ब्रजेंद्र (50) के रूप में की गई। शनिवार को ही राम प्रताप ने चौबिया थाने में अपनी पत्नी पूनम और उसके प्रेमी विशेष कुमार उर्फ गुड्डू कठेरिया (निवासी सैनपुर मोहल्ला कोतवाली) पर अपने बड़े भाई की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को लोहिया पुल के पास शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि ब्रजेंद्र के नाम पर 18 बीघा जमीन थी, जिसको उसने गोद लिए बेटे गुलशन यादव के नाम कर दिया था।
जमीन न मिलने पर पूनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले ब्रजेंद्र को भरथना स्थित अपने कमरे में बुलाया और शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गया तो पूनम ने उसे अपने प्रेमी के साथ भेज दिया। जहां प्रेमी ने बहेड़ा रोड महेवा नहर के पास उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें