फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: विश्व के 70 प्रतिशत से अधिक बाघ देश में, संरक्षण जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 14 अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर सफारी पार्क का भ्रमण करने पहुंची छात्राएं। स्रोत सफारी प्रशान
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर इटावा सफारी पार्क में आयोजन
स्कूली बच्चों को कराया गया सफारी का भ्रमण

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर इटावा सफारी पार्क में नगर क्षेत्र के लाला नानक चंद्र ट्रस्ट पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय की छात्राओं को इटावा सफारी पार्क का भ्रमण कराया गया। इसके साथ ही सफारी के मनन सभागार में गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि देश में 58 टाइगर रिजर्व हैं जिसमें 3600 से अधिक बाघ हैं। यह पूरे विश्व की बाघों की संख्या का 70 प्रतिशत से अधिक है। उत्तर प्रदेश में चार टाइगर रिजर्व हैं। जहां 200 से अधिक बाघ अपने प्राकृतवास में पाए जाते हैं। प्रकृति के संरक्षण के लिए बाघों का संरक्षण बहुत जरूरी है। आने वाली पीढ़ी बाघ को उसके प्राकृतवास में देख सकें इसके लिए भी बाघ को बचाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

संरक्षण के अभाव में धीरे-धीरे उनकी संख्या यदि कम हो जाएगी तो आने वाली पीढ़ियां उनको केवल फोटो और किताबों में ही देख पाएंगे। इस अवसर पर सफारी पार्क के बायोलॉजिस्ट बीएन सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सफारी पार्क के सलाहकार डॉ. सीएन भुवा व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
सफारी की विशेष पहल अनुभूति कार्यक्रम के दो वर्ष पूर्ण होने पर निदेशक डॉ. पटेल ने बताया कि दो साल में 71 परिषदीय विद्यालयों के चार हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने निशुल्क सफारी भ्रमण किया है। वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति बच्चों को प्रेरित करने के लिए सफारी प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सावन के माह में पर्यटकों के लिए सफारी पार्क को खोला जाएगा। सात से नौ अगस्त तक 10वीं स्टेट योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन उत्तर प्रदेश योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में होगा इसमें विभिन्न जनपदों से लगभग 300 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें