फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जब पेशे महबूब-ए-रब, हम नूरानी सांचे में ढल जाएंगे

विज्ञापन
फोटो 38:::::ताखा के भरतपुर खुर्द गांव में कव्वाली पेश करते कव्वाल। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
ताखा। क्षेत्र के भरतपुर खुर्द स्थित हजरत हाजी हाफिज वारिस अली शाह रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय 61 वां उर्स शरीफ बड़े ही अकीदत के साथ मनाया गया। उर्स का आगाज मिलाद शरीफ के साथ हुआ जिसके बाद महफिल-ए-शमा का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज से आए कव्वालों ने अपने कलाम पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया और अकीदतमंदों ने सदका अता कर दुआएं मांगीं।
विज्ञापन




कार्यक्रम में अलीगढ़ के मशहूर फनकार और रेडियो सिंगर शमीम अनवर ने अपनी सुरीली आवाज में कलाम पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने जब करेंगे करम हम पे शाहे उमंग, उनकी चौखट पे हम सर के बल जाएंगे, हाजिरी होगी जब पेशे महबूब-ए-रब, हम नूरानी सांचे में ढल जाएंगे पढ़कर खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा आमिर-इमरान कन्नौज और मंसूर निजामी फर्रुखाबाद ने भी बेहतरीन कलाम पेश किए।



महफिल में जहीर निजामी पार्टी ने कुरवा अली के नूरे नजर हो देवा के महाराज, मेरे वारिस रखो जी मेरी लाज और आओ वारिसी होली खेलें वारिस पिया के संग जैसे कलाम पेश कर समां बांध दिया। पूरी रात चली महफिल-ए-शमा में अकीदतमंद झूमते नजर आए। उर्स के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल भी देखने को मिली। सिद्दीकी शाह की दरगाह पर चादर पेश कर अमन-चैन और भाईचारे की दुआ की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा नेता ज्ञानेंद्र अवस्थी, महताब वारिस, शमशाद वारिस, आमिर खान, अशफाक खान, बंटू सक्सेना, अब्दुल वारिस, शाहिद वारिसी, छंगे खान, अहमद अली, दीन अली कुरैशी, गौरव गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, सचिन गुप्ता, आविद कुल, मौलवी तूफानी शाह वारिस, हाजी अंसार अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें