फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारों में स्पार्किंग से गेहूं की फसल में लगी आग

विज्ञापन
आग से जलकर नष्ट हुई गेहूं की फसल - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। थाना क्षेत्र के पंचायत सरैया ताड़ के नगला ठाकुरी गांव में तारों में स्पार्किंग होने से निकली चिंगारी गेहूं के खेत में गिरने से आग लग गई। घटना में दस बीघा फसल जल गई। दमकल के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

नगला ठाकुरी गांव में बिजली लाइन के ढीले तार तेज हवा चलने से टकरा गए। उस समय बिजली आने से तारों में स्पार्किंग हुई। चिंगारी निकलकर फसल में जा गिरी। इससे आग आग लग गई। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों खेत की ओर दौड़ पड़े। फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग पर काबू करने में जुट गए। फायरब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। आग से संजीव और मंजेश पुत्र रामगोपाल निवासी सरैया ताड़, रिंकू कुमार पुत्र महेश कुमार, अमर सिंह पुत्र बच्चन लाल कल्लू, रामदास पुत्र मातादीन निवासी नगला ठाकुरी की लगभग 10 बीघा फसल जल गई। लेखपाल बसरेहर ने नुकसान का आकलन किया।
डिभोली में जंगल में लगी आग
चकरनगर। कस्बे में सामाजिक वानिकी क्षेत्र के डिभोली शमशान घाट के पास बीहड़ में अज्ञात कारणों से रविवार दोपहर एक बजे आग लग गई। आनन- फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचित कर लोगों की मदद से आग बुझाने में जुट गई। वहीं फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग लगने के पांच घंटे बाद शाम छह बजे मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इस दौरान लगभग दो किलोमीटर जंगला का क्षेत्र जल चुका था। वन दरोगा सामाजिक वानिकी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि आग अज्ञात कारणों से लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें