फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के साथ आया दुल्हा, सादगी से हुई शादी

विज्ञापन
भरथना ना बैंड ना बारात,दूल्हा-दुल्हन मंगल फेरे लेकर एक-दूजे के हुए - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। लॉकडाउन के कारण कन्नौज निवासी दूल्हा केवल पिता के साथ बरात लेकर आया, कन्या पक्ष से भी सात लोग ही शामिल हुए। सादी से रम्में कर सुबह चार बजे दुल्हन विदा हो गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गिरधारीपुरा निवासी प्रेमबाबू उर्फ राजू फल बेचकर परिवार चलाते हैं। उन्होंने बेटी संध्या कुमारी की शादी तीन महीने पहले तय कर दी थी। शादी की तारीख तीन मई तय थी। लॉकडाउन के चलते कन्नौज जिले के सरायमीरा नगर के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी अश्वनी, पिता महेंद्र प्रताप के साथ कार से बरात लेकर पहुंचा। लड़की पक्ष से प्रेमबाबू के अलावा उनकी पत्नी ममता देवी, पुत्र कृष्ण कुमार, गोपी, हिमांशु, बबलू और बहन अनार देवी ही शामिल हुईं। सादगी के साथ सभी रस्में पूरी की गईं। सुबह 4 बजे अश्वनी दुल्हन को विदा करा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें