फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने सांसद कठेरिया से की कोटेदार की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जरूरतमंदों को राशन बांटने गए सांसद रामशंकर कठेरिया से जरहौली गांव की उषा देवी ने राशन दुकानदार की शिकायत की। आरोप लगाया कि राशन दुकानदार भिंड में रहती हैं और कोटे का संचालन उनका देवर करता है। महिला ने कोटा संचालक पर घटतौली और अभद्रता का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विजय कुमार राजपूत ने सांसद को बताया कि राशन दुकानदार की शिकायत तहसीलदार से की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। सांसद ने जिला पूर्ति अधिकारी को फोन लगाया। कुछ ही देर में पूर्ति निरीक्षक अशोक दुबे गांव पहुंच गए। पूर्ति निरीक्षण के कार्डधारकों की लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई की बात कही। साधु सिंह तालाब की सफाई न होने और बिजली न आने की शिकायत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें