समाजसेवा राजनयिक पुरस्कार सम्मान प्राप्त करते विष्णु कुमार चौधरी
- फोटो : ETAWAH
इटावा। आचार्य श्री आदि सागर अंकलीकर परंपरा के उन्नयन में योगदान करने वाले विद्वानों, पत्रकारों, जैन विद्या के अनुसंधान कर्ताओं, समाजसेवा और व्रती सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए पांच विशिष्ट व्यक्तियों सम्मानित किया गया।
उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य आदिसागर (अंकलीकर) अंतर्राष्ट्रीय जागृति मंच मुंबई ने सम्मानित किया। आचार्य महावीर कीर्ति समाज सेवा राजनयिक पुरस्कार आचार्य आदिसागर इंटर कालेज के प्रबंधक विष्णु कुमार चौधरी को दिया गया। उन्हें स्मृति चिह्न के साथ शाल-श्रीफल, अंगवस्त्र, प्रशस्तिपत्र और 51 हजार रुपये का चेक भेंट किया गया। जस्टिस केयू चांदीवाल, प्रेस क्लब के अध्यक्ष दिनेश शाक्य, डॉ. आरसी यादव, डॉ.केके, सक्सेना, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. विकास यादव, डॉ. रिपुदमन सिंह, प्रो. अजय दुबे, केके महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. बृज गोपाल यादव, मोहसिन अली एडवोकेट, प्रधानाचार्या सोहिनी यादव, विभा यादव, अचला वर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।