फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से परेशान खेड़ा बुजुर्ग गांव के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। खेड़ा बुजुर्ग गांव का ओवरफ्लो तालाब गंदगी से पटा पड़ा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कई सालों से इस तालाब के ओवरफ्लो होने की समस्या बनी हुई है। गंदगी का आलम यह है कि कई संक्रामक रोग गांव में फैले रहते हैं।
विज्ञापन

खासकर तालाब किनारे रहने वाले लोग बीमार बने रहते हैं, जबकि आम रास्ते पर भी गंदा पानी भरा हुआ है। इस कारण लोग आए दिन उस गंदे पानी में गिरते रहते हैं। स्कूल के दिनों में बच्चे भी स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं ।
बमुश्किल उन्हें अभिभावक ही स्कूल तक पहुंचा कर लौटते हैं। कंपोजिट स्कूल की नींव तक तालाब का पानी भरा है, जो बच्चों और अध्यापकों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

स्कूल की बाउंड्रीवॉल भी काफी हद तक डूबी हुई है। स्कूल के प्रधानाध्यापक हरिमोहन राजपूत ने बताया कि स्कूल के दो कमरों तक तालाब का गंदा पानी भरा रहता है। कुछ फर्श भी खराब हो गया है। बारिश के दिनों में तो शौचालय और किचन तक पानी भर जाता है।
इस बाबत उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी पत्र लिखकर अवगत कराया था। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन प्रशासन को इस ओवरफ्लो गंदगी से पटे पड़े तालाब की शिकायतें अक्सर करते हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
यहां ग्रामीणों के लिए लगे एक हैंडपंप भी पिछले कई सालों से तालाब के गंदे पानी में डूबा हुआ है। शिव मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर लोग आए दिन गिरते हैं। कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
ग्रामीण लाखन सिंह, विवेक दुबे, सत्यनारायण, रामलखन शाक्य पूर्ब प्रधान, दौलत राम राजपूत, सुरेश चंद्र शर्मा, जय पाल सिंह, राम शंकर, दिलीप चौधरी सहित पूरा गांव गंदगी से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें