फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: टेक्नीशियन को डॉक्टर समझ ग्रामीण ले रहे दवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। हनुमंतपुरा पीएचसी में डॉक्टर की अनुपस्थिति से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। गुरुवार को अस्पताल में तैनात डॉक्टर राकेश यादव अस्पताल नहीं पहुंचे, जबकि लैब टेक्नीशियन सर्वेश बाबू मरीजों को देखकर दवा देते दिखाई दिए। इसके चलते कई मरीज पीएचसी से बिना दवाई लिए ही वापस चले गए। कुछ मरीजों का कहना था कि हर बार सर्वेश बाबू ही उन्हें दवाई देते हैं, वह तो अभी तक उनको ही डाॅक्टर समझते थे।
विज्ञापन

पीएचसी हनुमंतपुरा में गुरुवार सुबह 11 बजे अस्पताल पहुंचे मरीज गुड्डी निवासी हनुमंतपुरा, राधिका निवासी सिंडोस, टिल्लूराम निवासी सहसों, पुष्पेंद्र निवासी जाजेपुरा, सुनील, पूनम, पप्पू, मयंक, जयदीप आदि ने बताया कि उनको यहां मौजूद लैब टैक्नीशियन ने देखकर दवाई दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में नियमित रूप से डॉक्टर नहीं आते हैं। आरोग्य मेले के दिनों में ही डॉक्टर आते हैं। जबकि अन्य दिनों में कभी-कभार ही डॉक्टर मिलते हैं। ग्रामीण राजेश यादव, हरी तिवारी, विनय कुमार, श्याम सिंह और राहुल कुमार ने बताया कि शिकायतों के बावजूद लगातार यही स्थिति बनी हुई है। वहीं ज्यादातर लोग तो एलटी को ही डॉक्टर समझते और बोलते हैं। क्योंकि हमेशा वह ही मरीजों को दवाई देते हैं। वहीं जो लोग जानते हैं वह आरोग्य मेला लगने का इंतजार करते हैं। अस्पताल से जुड़े करीब 45 गांवों के लोगों को मजबूरी में झोलाछापों का सहारा लेना पड़ रहा है।
हनुमंतपुरा पीएचसी पर सोनेपुरा, विंड़वाकला, उखरैला, भोया, बिरौनाबाग, कोटरा, आगड़ाडा, प्रेमपुरा, टिटावली, कोला, गढ़ैया, सिरसा, रानीपुरा, विद्यापुरा, सकेरी, चंद्रहंसपुरा, सहसों, सिंडोस, जाजेपुरा, विडवाखुर्द, मधुपुरा, तेलियन खोड़न, नौरंगा खोड़न समेत लगभग 45 गांवों के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर हैं।
विज्ञापन

बंसरी गांव निवासी मान सिंह ने बताया कि वह दवा लेने पीएचसी आए थे, लेकिन यहां डॉक्टर नहीं मिले। इतनी दूर से अस्पताल आना बेकार रहा। ऐसे तो गांव में ही किसी झोलाछाप से दवा ले सकते थे।
हनुमंतपुरा निवासी बलवंत सिंह तोमर ने बताया कि वह कई बार दवा लेने पीएचसी पर आए, लेकिन हर बार एलटी सर्वेश बाबू ने ही दवाई दी। वह तो अभी तक उनको ही डॉक्टर समझते थे।
वर्जन
पीएचसी पर तैनात डॉक्टर राकेश यादव ने बुधवार को सीएचसी पर नाइट ड्यूटी की थे। ऐसे में वह गुरुवार को नाइट ऑफ की छुट्टी पर थे।
महेशपाल सिंह, सीएचसी अधीक्षक राजपुर
वर्जन
पीएचसी में डॉक्टर क्यों नहीं पहुंच रहे हैं इसकी जानकारी वह सीएचसी अधीक्षक से करेंगे। जिस पीएचसी में डॉक्टर नहीं हैं वहा पर डॉक्टर की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

अमित तिवारी, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें