इटावा। सामाजिक उत्थान में सहयोगरत संस्थाएं और उनका समर्पित कर्तव्य निर्वहन समाज में कभी छिपता नहीं है। एक न एक दिन उनके अच्छे कार्यों को सामाजिक स्वीकार्यता निश्चित रूप से मिलती है।
अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण के कार्यक्रम में यह बात कही। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिभा सुविधाओं की मोहताज नहीं होती।
छात्र जीवन की कठिन साधना ही उसे एक सर्वस्वीकार्य राष्ट्रवादी व्यक्तित्व बनाती है। कुल 58 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सांस्कृतिक सप्ताह की चल वैजयंती अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज इटावा को लगातार तीसरे वर्ष विजेता होने के कारण स्थायी रूप से प्रदान की गई ।
पूर्व अध्यक्ष शिव किशोर दुबे एडवोकेट, बीके सिंह, इंद्र नारायण पांडेय, पूनम तिवारी, हरि शंकर त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। संचालन विवेक कुलश्रेष्ठ ने किया। अध्यक्ष हरिदत्त दीक्षित, केके त्रिपाठी, अश्वनी कुमार मिश्र, इंद्र नारायण पांडेय, बीके सिंह, पूनम तिवारी, सुरेश यादव, मिथिलेश यादव, राजीव लोचन दीक्षित ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।