फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फ्री स्टाइल कुश्ती में वाराणसी का रहा दबदबा

Sun, 04 Oct 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो: 36 कुश्ती प्रतियोगिता में दांव पेच दिखाते खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
सैफई। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को पहलवानों ने दमखम दिखाया। प्रदेश के करीब 20 टीमों के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के दांव-पेच और तकनीक ने दर्शकों का खूब रोमांचित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। फ्री स्टाइल के 51 किलोग्राम वर्ग में वाराणसी के रोशन यादव विजेता रहे। 61 किलोग्राम में भी वाराणसी के रोशन लाल ने बाजी मारी। 65 किलोग्राम वर्ग में वाराणसी के बृजेश यादव पहले स्थान पर रहे। 70 किलोग्राम वर्ग की कुश्ती में देवीपाटन के कृत कुमार शुक्ला पहले स्थान पर रहे।

79 किलोग्राम वर्ग में वाराणसी के अभिषेक यादव विजेता रहे। 86 किलोग्राम वर्ग की कुश्ती में वाराणसी के शिवम यादव ने जीत हासिल की। 97 किलोग्राम वर्ग में आगरा के सुमित चहर विजेता घोषित हुए। 125 किलोग्राम वर्ग में आजमगढ़ के चंद्रकेश यादव ने बाजी मारी। विजेता पहलवानों को कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय और क्रीड़ा अधिकारी व प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह चौहान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका राष्ट्रीय स्तर के राजकुमार मिश्रा, कृष्णकांत यादव, अरविंद यादव, ऋषि श्वेत सिंह, सत्यवान सिंह, अभय कुमार सिंह, श्याम पाल, उमेश यादव, धीरज कुमार, उमेश कुमार और सुनील ने निभाई।
विज्ञापन


इस मौके पर कुश्ती प्रशिक्षक कमलेश कुमार यादव, डॉ. मो. जियाउर्रहमान, रामेश्वर, मीतू सिंह, शाकिब खान, देवेंद्र पाल, मो. सलीम, राखी राठौर, खेलो इंडिया कोच सुशीला, रामकुमार पुष्पाकर, लाल सिंह समेत प्रशिक्षक, अधिकारी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें