फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सफारी में बच्चों ने क्लिक की फोटो, बनाई रील

Sun, 04 Oct 2026 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो: 30 सफारी में फोटो क्लिक करती प्रतिभागी छात्रा। स्रोत सफारी पार्क
विज्ञापन
इटावा। सफारी पार्क में वन्य प्राणी सप्ताह के तीसरे दिन रविवार को कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में 31 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही नेचर वॉक का भी आयोजन हुआ, जिसमें प्रकृति प्रेमियों ने हिस्सा लिया। सोसायटी फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचर के महासचिव डॉ. राजीव चौहान की अगुवाई में प्रकृति प्रेमियों ने नेचर वॉक कर विभिन्न प्रजातियों के कीट पतंगों और पक्षियों को देखा। इसके बाद सारस संरक्षण गोष्ठी का आयोजन किया गया। वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत छात्रों की प्रतियोगिताओं में फोटोग्राफी प्रतियोगिता, वीडियो/रील प्रतियोगिता एवं संरक्षण संदेश प्रस्तुति का आयोजन किया गया।

फोटोग्राफी (मोबीबॉक) प्रतियोगिता का मुख्य विषय मेरी नजरों से प्रकृति, वीडियो/रील प्रतियोगिता का मुख्य विषय वन्यजीव बचाएं-भविष्य बचाएं रहा। सभी प्रतियोगिताएं ओपन कैटेगरी में आयोजित की गईं। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के 44, वीडियो/रील प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के 27 एवं संरक्षण संदेश प्रस्तुति में 07 स्कूलों के 18 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इन सभी प्रतिभागियों के साथ-साथ सफारी पार्क आए अन्य छात्र-छात्राओं को भी सफारी का भ्रमण कराया गया।

फोटो: 30 सफारी में फोटो क्लिक करती प्रतिभागी छात्रा। स्रोत सफारी पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें