फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन संतुलित मस्तिष्क से ही चलाएं : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। वाहन संतुलित मस्तिष्क से ही चलाना चाहिए। वाहन की तकनीकी कमियों को समय-समय पर दूर कराकर उसका प्रयोग करने की जानकारी भी व्यक्ति को होनी चाहिए। सीट बेल्ट व हेलमेट लगाने की आदत डालें। इससे हम अपनी ही नहीं दूसरों की भी सुरक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन

यह बात सदर विधायक सरिता भदौरिया ने सोमवार को पुलिस लाइन में तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत करते हुए कही। यह सड़क सुरक्षा सप्ताह छह से 12 दिसंबर तक चलेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम श्रुति सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य आम जनता को जागरूक करना है। निश्चित रूप से इस प्रकार की जागरूकता कार्यक्रमों का असर भी समाज में दिखाई देता है।
विज्ञापन

बदलते परिवेश में यातायात नियंत्रण के साथ टेक्नोलॉजी के प्रयोग से भी कई बड़े बदलाव आए हैं। कहा कि ऐसे में सड़क सुरक्षा सप्ताह से दुर्घटनाओं को कम करना है। विधायक ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई।
इसके बाद विधायक, डीएम व एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने यातायात जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से रवाना किया।
कार्यक्रम में एआरटीओ बृजेश कुमार, रोडवेज के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बीपी अग्रवाल, एसपी सिटी कपिल देव, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह समेत कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
बैठक में छलका विधायक का दर्द
इटावा। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ करने आई सदर विधायक सरिता भदौरिया का दर्द छलक पड़ा।
उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे-92 की इटावा शहर से चंबल पुल की सड़क नहीं बन रही है। डीएम साहब आप ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बात करें और सड़क निर्माण की तारीख पक्की करा दें।
कहा कि इटावा-ग्वालियर हाईवे पर इटावा से चंबल पुल तक करीब नौ किमी का एरिया उनके विधान सभा क्षेत्र में आता है। इस एरिया की सड़क जर्जर है, लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है।
उन्होंने सड़क के निर्माण के लिए केंद्रीय भूतल व सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्य नाथ से मुलाकात कर सड़क के किनारे 12 करोड़ का बजट भी पास कर दिया है।
विज्ञापन

बावजूद सड़क निर्माण का काम प्रारंभ नहीं किया गया है। डीएम ने उन्हें जल्द सड़क का निर्माण शुरू कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें