फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इटावा के सैफई से झारखंड पुलिस ने पूर्व सीएम के सलाहकार को रेप के आरोप में किया गिरफ्तार

Sun, 12 Sep 2021 02:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
इटावा पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को रविवार को रांची पुलिस ने इटावा पुलिस के साथ गिरफ्तार किया है। सुनील तिवारी पर यौन शोषण का आरोप है। बताया गया है कि सुनील तिवारी ने इस मामले में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की थी जिसे लोअर कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में गुहार लगाई लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उत्तर प्रदेश के इटावा के थाना सैफई में गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि रांची के अरगोड़ा थाने में 16 अगस्त को एक आदिवासी युवती की ओर से रेप छेड़छाड़ और एससी एक्टि के तहत मामला दर्ज कराया गया था।

सुनील तिवारी की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर सुनील तिवारी को उत्तर प्रदेश के इटावा के सैफई थाना क्षेत्र से से गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार ने बताया कि आरोपी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का सलाहकार रहा है या नहीं इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें