फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इटावा-मैनपुरी अंडरपास में पानी भरने से फंसी कार, ट्वीट कर सीएम से लेकर डीएम तक लगाई गुहार

Sat, 11 Sep 2021 03:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
इटावा मैनपुरी अंंडरपास में पानी भरने से फंसी कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इटावा में मैनपुर अंडरपास पर आए दिन बारिश होने के बाद पानी भर जाता है। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। सुबह से हो रही बारिश के चलते अंडरपास में पानी भर गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक एसयूवी कार पानी में डूबने लगी।
विज्ञापन

 

कार में एक मासूम बच्ची के साथ उसका पिता मौजूद था। कार फंसने के बाद एक युवक ने ट्वीट कर इटावा डीएम, यूपी पुलिस, सीएम योगी और इटावा पुलिस से सहायता मांगी। इटावा पुलिस ने भी फौरन मौके पर पहुंचकर पहले मासूम बच्ची और उसके पिता को सुरक्षित निकाला फिर जेसीबी की मदद से कार को भी खींच लिया।
 

यह कोई पहली बार नहीं है जब अंडरपास में पानी भरने की वजह से कोई वाहन फंस गया है। कुछ दिन पहले एक गर्भवती महिला को अस्पताल लेकर जा रही एंबुलेंस भी इसी अंडरपास में फंस गई थी। इसके बाद भी अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें