सैफई (इटावा)। हैवरा गांव में भागवत कथा आयोजन से रंगदारी मांगे, उपद्रव, मारपीट करने और सिपाहियों पर हमला करने के आरोपी नगला अनिया के प्रधान समेत दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम हैवरा में भागवत कथा के दौरान रविवार रात साढ़े दस बजेे कार से पहुंचे सात लोगों ने आयोजक श्रीकांत तिवारी से रंगदारी मांगी थी। न देने पर उपद्रव कर आयोजक के साथ मारपीट की थी। पुलिस के आने पर हमलावर भागने लगे। हमलावरों ने रेलवे अंडरपास के पास हैवरा चौकी पर तैनात फैंटम मोबाइल के सिपाही आरक्षी सुमित मलिक और सोनवीर पर हमला कर दिया था।
श्रीकांत ने आमोद, बॉबी और राजू सिंह निवासी गढ़ नगला अनिया सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी और मारपीट का मामला दर्ज किया था। घायल सिपाही सुमित मलिक की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में गांव नगला अनिया के प्रधान यशपाल यादव और बसरेहर थाना क्षेत्र के नगला मनी निवासी प्रदीप यादव के नाम पुलिस को पता चले। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से भेज दिया गया।