फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
शशिकांत उर्फ मोटे की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। आलू लेकर सब्जी मंडी जा रहे ट्रैक्टर में ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली समेत क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जसवंतनगर बीरमपुर गांव निवासी शशिकांत उर्फ मोटे (30) पुत्र उदयवीर सिंह शाक्य रविवार स्रद्ध सुबह अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में आलू के पैकेट लादकर सब्जी मंडी इटावा जा रहा था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित संचेतना कॉलेज के पास ओवरब्रिज से उतरते ही ट्रक संख्या एच आर 38 वी 4871 ने आलू लदी ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मारी दी, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली समेत बाउंड्री और ट्रक के बीच दब गया और आलू के पैकेट हाईवे पर बिखर गए।
हादसे में ट्रैक्टर चालक शशिकांत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे आईटीआई पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शशिकांत तीन भाइयों में मझला था। पत्नी ज्योति, पांच साल का बेटा शौर्य और तीन साल की बेटी नंदिनी बेहाल हैं।

मृतक के घर पर रोते बिलखते परिजन- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें