फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश से परेशान महिला ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। क्षेत्र के ग्राम मंडेला में एक विवाहिता ने गृहक्लेश से परेशान होकर अपने घर के कमरे में छत के कुंडे पर साड़ी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। गांव वाले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं महिला की मौत के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार है।
विज्ञापन

जनपद फिरोजबाद के सिसागंज थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव निवासी अरविंद कुमार पुत्र विजय सिंह ने बताया कि उन्होने अपनी बहन 25 वर्षीय ज्योती की शादी चार साल पहले जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला मढ़ेला गांव निवासी अजय कश्यप से की थी। शादी के बाद से आए दिन बहन के ससुराल में गृह क्लेश हुआ करती थी। रविवार को भी जीजा और बहन में लड़ाई हुई थी। लड़ाई के दौरान जीजा ने मोबाइल और टीवी सहित अन्य समान तोड़ दिया था। जिसकी जानकारी बहन ने फोन पर दी थी।
सोमवार सुबह बहन के गांव वालों ने सूचना दी की उसकी मौत हो चूकी है, जिसके बाद वह बहन के ससुराल पहुंचे तो ससुराल के सभी लोग फरार थे और पुलिस मौके पर मौजूद थी। मायके वालों के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक को एक तीन वर्षीय बालक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें