फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में हुए हादसे में व्यापारी की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
मृतक गोविंद प्रसाद अग्रवाल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में शहर के हार्डवेयर व्यापारी की मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। चालक को भी मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने व्यापारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शहर के छहराहा निवासी गोविंद प्रसाद अग्रवाल (60) पुत्र स्वर्गीय रामदास की नौरंगाबाद में रामा आयरन के नाम से हार्डवेयर की दुकान है। शनिवार सुबह गोविंद प्रसाद पत्नी सुषमा अग्रवाल के साथ कार से अलीगढ़ छोटे बेटे मधुर अग्रवाल की सगाई की तारीख तय करने जा रहे थे। कार चालक चला रहा था।
हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 33 के पास आगे चल रहे वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे गोविंद प्रसाद की कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में कार की अगली सीट पर बैठे गोविंद अग्रवाल की मौत हो गई और पिछली सीट पर बैठी सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। चालक को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने सुषमा और चालक को अस्पताल भिजवाया। सूचना पर गोविंद के बेटे अंकुर और मधुर के अलावा अन्य परिजन हाथरस पहुंचे। सुषमा को आगरा के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है, उनकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें