फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हाईवे की सर्विस रोड किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे में उतरे करंट ने शहर के युवा व्यापारी की जान ले ली। वह बुधवार को दुकान बंद कर घर जाते समय करंट की चपेट में आ गए थे। सैफई मेडिकल कॉलेज में सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रणवीर नगर निवासी कुलदीप गुप्ता (30) पुत्र राम मनोहर गुप्ता की आगरा-कानपुर हाईवे की सर्विस रोड किनारे टाईल्स और मार्बल की दुकान है। दुकान के सामने 33 हजार केवीए का बिजली का खंभा लगा है। बुधवार शाम करीब सात बजे कुलदीप दुकान बंद कर घर जा रहे थे। खंभे के पास से वह निकले। खंभे में करंट आ रहा था। करंट की चपेट में आने से कुलदीप झुलस गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजनों ने एंबुलेंस से उन्हें सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। सोमवार सुबह साढ़े चार बजे उनकी मौत हो गई।
भाई दीपक गुप्ता ने बताया कि खंभा हटाने के लिए जेई से लेकर टोल फ्री नंबर तक पर कई बार शिकायत की थी। मेल पर लखनऊ में अधिकारियों को सूचित किया था, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। व्यापारी की मौत के बाद पिता राम मनोहर गुप्ता, मां रमाकांती गुप्ता, बहन शिल्पी गुप्ता का रो रो कर बुरा हाल है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। अवर अभियंता विनय सिंह ने कहा कि इस तरह की घटना कोई जानकारी नही है। खंभे से अगर करंट आने की सूचना मिलती तो लाइनमैन को भेजकर उसे ठीक करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें