फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कस्बा बसरेहर के रामबाग के सामने इटावा-बरेली हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में तीन लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

आसपास के दुकानदारों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को सड़क से उठाकर दुकानों के सामने लिटाया। इसके बाद उनको एंबुलेंस के माध्यम से बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया।
एक मोटरसाइकिल सवार अनूप कुमार यादव का बेटा विकास निवासी कस्बा बसरेहर सैफई अस्पताल में खाना लेकर जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे में उसको काफी गंभीर चोटें आईं। विकास के साथ ही लिफ्ट लेकर बैठा दूसरा व्यक्ति भी घायल हो गया। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार कस्बा बसरेहर निवासी रामकुमार का बेटा अभिषेक कुमार भी घायल हो गया।
मौके पर मौजूद दुकानदार त्रिलोकी नाथ पोरवाल, अजय कुमार पोरवाल समेत अन्य आसपास के दुकानदारों ने पहुंचकर क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को हटाया और सभी घायलों को दुकान के सामने लिटाया। इसके बाद एंबुलेंस से बसरेहर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें