फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की लाइन से हुए फाल्ट से तीन बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
नगला गंगे में जले खेत में अपनी पत्नी के साथ खडा किसान प्रहलाद। - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
ताखा (इटावा)। नगला गंगे गांव में गुरुवार को बिजली लाइन में फाल्ट से निकली चिंगारी से तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने नलकूप चलाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला गंगे गांव निवासी विनोद कुमार का खेत प्रहलाद शाक्य बटाई पर लिए हैं। प्रहलाद ने खेत में गेहूं की फसल बोई थी। गुरुवार शाम चार बजे खेत के ऊपर से निकल रही 11 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन में चिडिया बैठने से फाल्ट हुआ। इससे निकली चिंगारी से खेत में जा गिरी। इससे खेत में आग लग गई।
ग्रामीणों ने आग की लपटें उठते देख आग बुझाने के लिए खेत की ओर दौड़ पड़े और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ग्रामीणों ने खेतों में लगे नलकूप के माध्यम से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें