फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम ऐसा करें जो मां-बाप को खुशी दे

Thu, 03 Mar 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को ऐसे काम करने चाहिए जिनसे मां-बाप को खुशी मिले। यह विचार एसएसपी मंजिल सैनी ने व्यक्त किए। वह बुधवार को सेविन हिल्स विद्यालय में पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करना चाहिए विषयों पर तैयार कर लाए गए स्लोगन एवं चार्ट पेपर्स का अवलोकन कर रहीं थी।
विज्ञापन



उन्होंने बच्चों से कहा कि सफल होने के लिए एकाग्रचित्त होकर सतत प्रयास की जरूरत है। तभी हमें लक्ष्य की प्राप्ति होगी। सबसे अच्छे स्लोगन लिखने वाले बच्चों में सुवेश तिवारी प्रथम, खुशी मलिक  द्वितीय व कीर्ति तृतीय रही। तीनों बच्चों को एसएसपी ने पुरस्कृत किया।


उन्होंने कहा कि अभिभावक और स्कूल ही बच्चों को समाज ओर देश के प्रति उनकी जिम्मेदारियों ओर कर्तव्यों का बोध कराते है। बचपन में मिले संस्कार ही जीवन पर्यंत काम आते है। इसलिए मां-बाप और गुरु की बात सदैव ध्यान से सुनने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पोस्टर प्रदर्शनी देखने के दौरान बच्चों के प्रोजेक्ट देखकर उनकी प्रशंसा की। इस मौके पर प्रधानाचार्य कैलाश यादव और उनकी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें