फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पीछे की दीवार फांदकर बंद मकान में घुसे चोरों ने 15 लाख के जेवर व सामान किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बाबा का नगला में बुधवार रात चोरों ने एक बंद मकान से करीब 15 लाख रुपये के जेवर और चांदी के बर्तन चोरी कर लिए। मकान मालिक का परिवार गर्मी के कारण पास में बने दूसरे मकान की छत पर सो रहा था। सुबह जब परिवार को घटना की जानकारी हुई तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

बाबा का नगला निवासी जगदीश सिंह कोल्डड्रिंक की थोक डीलरशिप का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के कारण परिवार रात में पास में बने दूसरे मकान की छत पर सोने चला गया था। चोर पीछे की दीवार फांदकर बंद मकान में घुसे और कमरे का लोहे का जंगला तोड़ दिया। अंदर रखी अलमारी से चोर जेवर और चांदी के पांच बर्तन चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। गुरुवार सुबह करीब छह बजे जगदीश सिंह की बेटी अनुष्का स्कूल जाने के लिए उठी। वह जैसे ही घर पहुंची तो कमरे का जंगला टूटा हुआ और अंदर का सामान बिखरा देखकर घबरा गई। उसने परिजन को सूचना दी। इसके बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे और चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें