फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर तापमान पहुंचा 45 डिग्री, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल

विज्ञापन
भीषण गर्मी की वजह से मूंह धो रहा ऑटो चालक। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। बढ़ते तापमान और चटक धूप की वजह से लोग बेहाल रहे। भीषण गर्मी से कुछ दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से लेकर शाम तीन बजे तक तापमान बढ़ता ही रहा। 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री रहा। इससे रातें भी गर्म रहने से लोग परेशान रहे। दो दिन में 41 से बढ़कर फिर 45 पहुंच गया है।
विज्ञापन

तापमान सुबह 39 डिग्री, 10 बजे 41 डिग्री, 12 बजे 43, एक बजे और दो बजे 44 और 3 बजे 45 डिग्री रहा। इस वजह से सुबह 10 बजे के बाद से हल्की गर्म हवाओं बेहाल कर दिया। दोपहर होने पर तेज धूप से आते जाते लोग परेशान रहे। ज्यादातर लोग धूप लगने से बचाने के लिए सिर पर अंगेछा अथवा कैप लगाए हुए थे। महिलाएं दुपट्टे से चेहरा ढंके हुए थीं।
गर्मी में पेट को ठंडक पहुंचाने में जौ और चने का सत्तू का काफी लाभप्रद है। शायद यही वजह है कि सत्तू पर इस बार महंगाई की मार पड़ रही है। कारोबारी सदाशिव श्रीवास्तव ने बताया जौ चना मिश्रित सत्तू 140 रुपये किलो है, जो पिछले साल 80 रुपये किलो था।
विज्ञापन

चने का सत्तू 60 रुपये किलो है, जो पिछले साल 48 रुपये था। जौ का सत्तू 30 रुपये किलो है, जो पिछले साल 16 रुपये था। वैसे गेहूं का सत्तू भी काफी बिक रहा है। इसे गांव के लोग पसंद करते हैं। इस बार गेहूं का सत्तू 21 रुपये किलो है, जो पिछले साल 16 रुपये किलो था। लाई का सत्तू 60 रुपये किलो है, जो पिछले साल की अपेक्षा 10 रुपये अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें