फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में गया ट्रैक्टर का पहिया, उछलकर गिरे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। थाना चौबिया क्षेत्र में इटावा-फर्रुखाबाद हाईवे पर गड्ढे ने एक युवक की जान ले ली। गड्ढे में ट्रैक्टर का पहिया जाने से युवक उछलकर नीचे गिर पड़ा। ट्रॉली का पहिया ऊपर चढ़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना इकदिल के गांव अड्डा हरौली निवासी अमन कुमार (20) पुत्र नंदकिशोर वर्मा ट्रैक्टर से मानिकपुर मोड़ के पास शिव शक्ति बाबा ईंट भट्ठा से ईंट लेकर शुक्रवार की दोपहर चौपला जा रहा था। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव नगला बलदेव के पास ट्रैक्टर का पहिया सड़क पर हुए गहरे गड्ढे चला गया।
इससे अमन उछलकर नीचे गिर पड़ा। जब तक चालक ट्रैक्टर रोक पाता तब तक ट्रॉली उसके ऊपर से गुजर गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर चौबिया थाना प्रभारी रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और मृतक के परिजनों को सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें