फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को झपकी आने से पलटा ट्रक, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के नगला बरी गांव के पास से गुजरे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 112 के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गया। हादसे में चालक व परिचालक घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान ट्रक पर लदे आलू के बोरे सड़क पर फैल गए, जिससे हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को आलू को बोरों को सड़क के किनारे कराया।
तब ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हो सकी। दतिया मध्य प्रदेश निवासी आलम अली और क्लीनर गुलफान अली एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। दोनों मंगलवार को ट्रक पर फतेहाबाद से आलू लोड करके लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह छह बजे ट्रक हाईवे के चैनल नंबर नंबर-112 के पास पहुंचा, उसी दौरान चालक को झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद एक्सप्रेसवे पर पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में चालक व परिचालक दोनों घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, चालक को झपकी आने पर हादसा हुआ है। अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें