फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर पर चोरों ने बोला धावा

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। जगसौरा गांव में रविवार रात एक किसान के घर चोरी हुई। चोर दीवार में नकब लगाकर 25 हजार रुपये और 25 हजार रुपये के जेवर समेट ले गए। परिवार को घटना की जानकारी सुबह हुई।
विज्ञापन

जसवंत नगर थाना क्षेत्र के जगसौरा गांव निवासी पप्पू राठौर का खेतों के पास मकान है। रविवार रात नौ बजे वह परिजनों के साथ खाना खाकर सो गए। सुबह जब उठे तो घर की दीवार में नकब लगा था। सामान बिखरे पड़े थे। एक बक्सा नहीं था, उसमें नकदी, जेवर व नये कपड़े रखे थे। सूचना पर थाना प्रभारी रण बहादुर सिंह पहुंचे और घटना की जानकारी ली। छानबीन में पुलिस को खाली बक्सा घर के पास एक खेत में मिला। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें