फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनने लगा भरेह संगम का पांटून पुल

विज्ञापन
ट्रैक्टर के माध्यम से मिट्टी डालकर एप्रोच रोड तैयार करते पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी। - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
चकरनगर। धर्मपुरा-कैथौली भरेह संगम पर इटावा और औरैया जिले को सीधे जोड़ने वाले पीपा पुल की मरम्मत का काम रविवार को शुरू कर दिया गया। यमुना नदी पर इस पीपा पुल पर शनिवार तक आवागमन शुरू होने की उम्मीद है। 50 से अधिक गांव की परेशानी को देखते हुए अमर उजाला ने पुल का मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित किया। अमर उजाला के अभियान से ही प्रशासन की नींद टूटी।
विज्ञापन

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से जनवरी में पीपा पुल के पटरे हटा दिए गए थे। इससे दोनों जनपदों के 50 से अधिक गांव के लाखों लोगों को 40 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा था। आसपास के किसान जान जोखिम में डालकर अधबने पुल से नदी पार करते थे। अमर उजाला में खबरें प्रकाशित होने पर गुरुवार को उप जिलाधिकारी चकरनगर मलखान सिंह ने पुल का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं थीं। एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग औरैया के अधिकारियों से मोबाइल फोन पर बात कर पुल की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए थे। एसडीएम ने कर्मचारियों की लापरवाही की रिपोर्ट भी जिला अधिकारी इटावा को सौंपी थी।
अधिकारियों के सख्त होते ही पीडब्ल्यूडी ने रविवार को पीपा पुल का निर्माण कार शुरू कर दिया। कैथौली-असेवटा औरैया की तरफ से पुल तक पहुंचने के लिए मिट्टी डालकर सड़क (एप्रोच रोड) बनाई जाने लगी है। पुल की मरम्मत में लगे राम नारायण, जयराम, सतेंद्र सिंह,वीरेश कुमार आदि ने बताया शनिवार तक पुल आवागमन के लिए तैयार हो जाएगा। दोनों तरफ सड़क बनाने के अलावा गाटरों पर पटरे डाल जाने हैं। प्रांतीय लोक निर्माण खंड औरैया अवर अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि शनिवार तक पुल तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

पुल का काम शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी
पुल की मरम्मत का काम शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है। भरेह राजवंश के हेमरुद्र प्रताप सिंह सेंगर, भारेश्वर शिवालय के पुजारी चंबल गिरी, भरेह प्रधान राघवेंद्र प्रताप सिंह सेंगर, हरौली प्रधान मनीष दीक्षित, पथर्रा प्रधान भूप सिंह, उदय भान सिंह सेंगर ,चंद्रभान सिंह सेंगर आदि ने कहा कि अमर उजाला ने समस्या को अधिकारियों तक पहुंचाया, जिससे का समाधान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें