फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मांगने के आरोपी लेखपाल का कार्यक्षेत्र बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। तहसील क्षेत्र के हरदोई मौजा के लेखपाल आलोक सिंह का तबादला कर दिया गया है। उन्हें इसी तहसील क्षेत्र के फूलापुर क्षेत्र के कार्यभार दिया गया है। पिछले दिनों आलोक पर भूमि का पट्टा आवंटित करने के नाम पर 50 हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगा था। इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद एसडीएम हेम सिंह ने लेखपाल को हरदोई क्षेत्र से हटाया है।
विज्ञापन

एसडीएम हेम सिंह ने तहसीलदार प्रभात राय को जांच सौंपी थी। शुक्रवार को तहसीलदार ने जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी। रिपोर्ट में लेखपाल पर लगे आरोप सही पाए गए या नहीं। इस बात का पता नहीं चला है, लेकिन एसडीएम ने प्रशासनिक आधार पर लेखपाल आलोक सिंह को हरदोई मौजा से हटा दिया है। आलोक को फूलापुर पंचायत क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें