फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर में ले जा रहे गोवशों को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर स्थित एक होटल के पास गोवंश से लदा कंटेनर पकड़ लिया। कंटेनर से 20 गोवंश बरामद किए हैं। एक मृत अवस्था में भी गोवंश मिला है। कंटेनर चालक और तस्कर भग निकले।
विज्ञापन

बकेवर में हाईवे पर सोनिया ढाबा के पास गोवंश लदे एक कंटेनर खड़े होने सूचना मिलने पर पुलिस ने कंटेनर को पकड़ा है। कंटेनर को खोलने पर देखा तो उसमें गोवंश लदे हुए थे। पुलिस को आता देख कंटेनर चालक व उसके साथी भाग निकले। पुलिस ने कंटेनर में लदे गोवंशों को इंद्रोसी गांव की गोशाला में पहुंचा दिया है। एक गाय कंटेनर में मृत निकली है। एसएसआई यशवंत सिंह ने बताया कि बरामद पशुओं में चार गाय एवं 16 बछड़े हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें