फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की मौत, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। नर्सिंग होम में प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिला अस्पताल पहुंचने पर प्रसूता ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आशा पर सीएचसी से अस्पताल ले जाने और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

रेल मंडी निवासी एक गर्भवती महिला को बड़े चौराहे के पास स्थित बिना मान्यता वाले एक नर्सिंग होम में डिलीवरी कराई गई। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी है।
पति अवधेश गुप्ता ने बताया कि पत्नी राखी को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर रात करीब 9 बजे सीएचसी ले गए। पड़ोसी गांव की आशा ने सीएचसी में ठीक इंतजाम न होने की बात कही और नर्सिंग होम ले गई। नर्सिंग होम में तीन बजे राखी ने बच्चे को जन्म दिया। सुबह लगभग छह बजे उस की हालत बिगड़ गई। आरोप लगाया कि डिलीवरी कराने वाली लेडी डॉक्टर परिजनों के साथ सुबह कहीं निकल गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें