फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे राखी बांधी उसने की छेड़खानी, कर ली खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने जिसे राखी बांधी वही बदनीयती रखने लगा। कोचिंग आते जाते छेड़खानी शुरू कर दी। मोहल्ले भर में उसकी बदनामी कर फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। इससे आहत होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सैफई मेडिकल कॉलेज में रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। युवक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बरहीपुरा निवासी युवती (24) पड़ोसी विष्णु और उसके दो भाइयों को राखी बांधती थी। उसे भाइयों का आरोप है कि विष्णु बहन पर गंदी नजर रखता था। 20 अप्रैल को रात करीब आठ बजे पिता से विष्णु की कहासुनी हो गई। उसने बीच बचाव करने गई मां का हाथ मरोड़ने के साथ बहन को तमंचा लगा दिया। विष्णु के दोनों भाइयों और पड़ोस की महिला ने घर पर पथराव किया था। उसने दो राउंड फायर भी किए थे। इसकी शिकायत कोतवाली में की गई थी।
भाई ने आरोप है कि पुलिस ने उन्हीं लोगों को रातभर थाने में बैठाए रखा था। 21 अप्रैल को बहन ने विष्णु से उधार दिए पैसे मांगे तो उसने गाली-गलौज कर फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। विष्णु ने बहन की मोहल्ले में बदनामी भी कर दी। इससे आहत होकर 22 अप्रैल को उसने अपने कमरे जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टर ने सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। रविवार सुबह छह बजे उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह राठी ने बताया कि विष्णु, उसके भाइयों शिवा और कुनाल समेत चार लोगों पर धारा 323, 504 और 307 में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इनसेट
डर से छोड़ी थी बहन ने कोचिंग
भाई ने बताया कि बहन यूपीटेट और सीटेट के बाद सुपर टेट की तैयारी कर रही थी। इसके लिए पक्का बाग में कोचिंग जाती थी। विष्णु उसका पीछा करता था। वह कोचिंग के बाहर एक कैंटीन में बैठा रहता था। बहन के साथ छेड़खानी करता था। उसके डर से उसने कोचिंग जाना छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें