फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फो
विज्ञापन

जसवंतनगर (इटावा)। पुछरई गांव में कर्ज से परेशान किसान ने रविवार सुबह खेत पर नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने शव लटका देखकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुछरई गांव निवासी किसान दर्शन सिंह (48) पुत्र स्वर्गीय मान सिंह रविवार सुबह पांच बजे शौच के लिए खेतों पर गए थे। काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी बीच ग्रामीणों ने दर्शन का शव गांव के पास नीम के पेड़ से लटका होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बलरई थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई बलराम सिंह ने बताया कि पिता ने खेती के लिए कर्ज लिया था। उनकी मौत के बाद कर्ज चारों भाइयों पर आ गया था। इसी से दर्शन परेशान रहता था। उनकी पत्नी की कई साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। 15 वर्ष की एक बेटी पिंकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें