फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बहनों की अपहरण की सूचना से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। थाना क्षेत्र के खुड़ीसर गांव की तीन बच्चियां जिनकी उम्र 8 साल, 11 साल और 13 साल की है, घर से परिजनों से नाराज होकर निकल गईं। भटकते हुए बच्चियां सैफई थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंच गईं। ग्रामीणों ने इन बच्चियों को घर पर खाना खिलाया और फिर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बच्चियों में दो सगी बहनें हैं एक बच्ची अन्य घर की है। उधर, बच्चियों के अपहरण की सूचना से आसपास गांवों में हड़कंप मच गया।
बसरेहर थाना क्षेत्र के खुडीसर गांव की तीन बच्चियां मंगलवार शाम खेतों गईं थीं। रात आठ बजे तक वह घर नहीं लौटीं। इससे गांव में बच्चियों की अपहरण सूचना फैल गई।
परिजनों के साथ आसपास गांवों के सैकड़ों लोग लाठियां और टार्च लेकर तलाश में लग गए। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
तीन बच्चियों के अपहरण की सूचना पर एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, वैदपुरा थाना, बसरेहर थाना और चौबिया थाना पुलिस भी तलाश में निकल पड़ी।
सूचना सभी थानों में कर दी गई। इस दौरान एसपी ग्रामीण को सैफई थाने से बच्चियां भटक कर आ गई हैं। वे नगला लाले में हैं।
सैफई क्षेत्राधिकारी विजय सिंह बच्चियों के परिजनों के साथ नगला लाले पहुंचे, वहां बच्चियां मिल गईं। ग्रामीणों ने बताया कि यह बच्चियां सैफई बम्बा की पुलिया पर बैठीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उनसे पूछा गया कि यहां कैसे आईं। इस पर बच्चियों ने कहा कि मेरे घर वाले मेरे साथ मारपीट करते हैं। इसी वजह से हम लोग घर से निकल आए हैं।
जिस पर ग्रामीणों ने इन तीनों बच्चियों को खाना खिलाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें