फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन को लेकर की गई थी साधु की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। बरौली कला गांव में साधु की हत्या जमीन की रंजिश में की गई थी। बेटे ने चचेरे चाचा समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के सकराव निवासी रामजी चौहान (55) पुत्र मेवाराम चौहान साधु थे। वह एक वर्ष से सैफई थाना क्षेत्र के गांव बरौली कला के बाहर देवस्थान के पास कुटिया बना कर रहते थे। बुधवार रात उनकी हत्या कर दी गई थी।
शुक्रवार देर रात बेटे सूरजपाल ने सौरिख क्षेत्र के सकरावा गांव निवासी सुघर सिंह और सैफई थाना क्षेत्र के हरचंदपुरा के सत्ते के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

तहरीर में सूरज ने बताया कि रिश्ते के चाचा सुघर सिंह से पिता (रामजी) की रंजिश थी। सुघर सिंह का सत्ते के घर आना जाना था। दोनों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें