फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने एसडीम से छीना फ़ोन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में अब बाइक लुटेरे बेलगाम हो चले हैं। अभी देहात क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश अब शहर के बहुत सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एसडीएम ताखा कौशल कुमार का देर शाम मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। ये घटना उस इलाके में घटी जहां पर बड़े अफसरों के निवास, कार्यालय मौजूद हैं और 24 घंटे पुलिस की चहलकदमी रहती है।
विज्ञापन

एसडीएम ताखा कौशल कुमार शनिवार शाम अपने निवास से टहलने के लिए निकले थे। टहलने के दौरान वह फ़ोन पर बात कर रहे थे। इस दौरान डाइट कैंपस के पास पहुंचते ही थे कि मोटर साइकिल से आए बदमाशों ने उनका फ़ोन छीन लिया और फरार हो गए। एसडीएम ताखा का मोबाइल लुटने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बहुत देर तक बदमाशों की तलाश की लेकिन उनकी कहीं पर भी लोकेशन नहीं मिली। पुलिस इस मामले को देर रात तक छिपाती रही। रात में लगभग साढ़े दस बजे इस मामले की थाने में तहरीर दी गई। एसडीएम की तहरीर पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें