फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर चोट लगाने से मासूम हुई थी बेसुध, दरिंदे ने कुकर्म भी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कक्षा एक की छात्रा के साथ दरिंदे ने बेहोशी की हालत में दुष्कर्म और कुकर्म किया था। धक्का देकर गिराने से उसके सिर में पीछे की ओर चोट भी आई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। बच्ची की मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस मुकदमे में 377 की धारा बढ़ाएगी।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा एक में पढ़ने वाली सात वर्षीय छात्रा का अर्द्धनग्न शव राइस मिल के पीछे खेतों में मिला था। पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के आरोप में पड़ोसी राजकपूर को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पैंट, बनियान और अंडरवियर पर खून के धब्बे मिले थे।
गुरुवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के सिर में चोट लगने और दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। बेहोशी की हालत में बच्ची के साथ दुष्कर्म और कुकर्म किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि खेत पर ले जाकर उसने बच्चे को जमीन पर गिरा दिया था। सिर के बल गिरने से वह बेसुध हो गई थी। इसके बाद बच्चे से दुष्कर्म फिर कुछ देर बाद कुकर्म किया। दरिंदगी के दौरान होश आने पर बच्ची ने शोर मचाना चाहा तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। इससे बच्ची का दम घुट गया। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमे में 377 धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें