फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में शामिल होने आया माली नहर में डूबा

विज्ञापन
भोगनीपुर नहर में मोहन लाल की खोजबीन करती पुलिस व परिजन - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बकेवर। इटावा शहर से लखना स्थित ससुराल की रिश्तेदारी में हो रही शादी में आया एक अधेड़ भोगनीपुर नहर में डूब गया। उसके जूते और मोबाइल नहर किनारे पटरी पर रखे मिले। घटना शुक्रवार शाम की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर के पानी का प्रवाह बंद कराया और तलाश कराई। 24 घंटे बाद भी उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

शहर के सती मोहल्ला निवासी मोहन लाल बाल्मीकि(50) औरैया जनपद के किसी स्कूल में माली के पद पर नियुक्त है। मोहन लाल शुक्रवार को कस्बा लखना स्थित अपनी ससुराल काहरान मुहाल में शादी में शामिल होने आया था।
वहां उसके चचेरे साले सूरज बाल्मीकि की पुत्री की शादी थी। शुक्रवार रात करीब साढे़ नौ बजे बरात जा रही थी। इस दौरान मोहन लाल भोगनीपुर निचली गंगानहर की पटरी के किनारे की तरफ गया और फिसल कर नहर में गिर गया।
विज्ञापन

हालांकि मोहन लाल को गिरते किसी ने नही देखा, लेकिन जूते और मोबाइल नहर पटरी पर पानी के किनारे रखे मिले हैं। सूचना पर बकेवर थाना प्रभारी विद्यासागर और लखना चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की।
विज्ञापन

शनिवार सुबह भी गोताखोरों की मदद से तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें