फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफारी पार्क में शेरों को तलाशती रहीं निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा लॉयन सफारी पार्क में भैया दूज के दूसरे दिन यानी रविवार को हिरन, काले हिरन, भालू, सांभर देखने के लिए 876 पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों की भीड़ से सफारी पार्क को खासी आमदनी हुई।
विज्ञापन

हालांकि पर्यटकों की निगाहें शेरों को ढूंढती रहीं। शेरों को न देख पाने का पर्यटकों को मलाल भी रहा। आम दिनों की तुलना में लॉयन सफारी आने वाले पर्यटकों की संख्या आठ गुना से अधिक रही।
सफारी पार्क में तकनीकी कारणों के चलते अभी तक लॉयन सफारी को विधिवत तरीके से नहीं खोला गया है। पार्क में इस समय 18 शेर, छह तेंदुआ, तीन भालू, 66 काले हिरन, 12 सांभर और 37 हिरन के अलावा कई और पशु-पक्षी हैं।
विज्ञापन

दिवाली से रविवार तक चली छुट्टी के दौरान सफारी पार्क में आने वाले पर्यटकों की संख्या आम दिनों से ज्यादा रही। पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए लॉयन सफारी प्रबंधन ने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए थे।
रविवार की सुबह ही इटावा सफारी पार्क में पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इटावा के अलावा आगरा, मैनपुरी, औरैया समेत आसपास के कई जिलों से लोग सफारी पार्क को देखने आए।
पर्यटकों का सफारी पार्क आने का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। सफारी पार्क के उप निदेशक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को 876 पर्यटक आए। इनमें 723 वयस्क, 139 बच्चे और छह साल से कम उम्र के 14 बच्चे शामिल रहे।
टिकट बिक्री और बस से सफारी पार्क में भ्रमण के किराये के रूप में डेढ़ लाख रुपये की आय सफारी पार्क प्रबंधन को हुई है। आम दिनों में पर्यटकों से 15 से 20 हजार रुपये की आमदनी होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना काल खत्म होने के बाद से सफारी पार्क आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें