फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हर घर घोंसला, हर घर गौरैया अभियान का शुभारंभ हुआ

Sun, 18 Oct 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 37::::घोंसला अभियान का शुभारंभ करते एडीएम। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
इटावा। गौरैया संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ईको विंग्स फाउंडेशन की ओर से रविवार को हर घर घोंसला, हर घर गौरैया अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। सुबह 10:45 बजे एडीएम विनय कुमार अपने कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर गौरैया रक्षक टीम को रवाना करेंगे।
विज्ञापन


टीम लुहन्ना चौराहा स्थित कृष्णापुरम कॉलोनी में घरों पर गौरैया के लिए कृत्रिम घोंसले लगाएगी और दाने से भरे बर्ड फीडर स्थापित करेगी। ईको विंग्स फाउंडेशन की संस्थापक एवं गौरैया संरक्षिका डॉ. सुनीता यादव ने बताया कि फाउंडेशन ने इस माह कृष्णापुरम कॉलोनी को गोद लिया है।

अभियान के तहत प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को शहर की एक नई कॉलोनी को गोद लेकर वहां गौरैया के लिए सुरक्षित आशियाने और दाना-पानी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य गौरैया के संरक्षण के साथ लोगों को पक्षियों के प्रति संवेदनशील बनाना है।
विज्ञापन


फाउंडेशन का संकल्प है कि इस मुहिम को निरंतर आगे बढ़ाते हुए इटावा के घर-घर तक गौरैया के लिए घोंसले और बर्ड फीडर पहुंचाए जाएं। इसके लिए आमजन से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है।

गौरैया रक्षक टीम के सदस्य डॉ. नरेश कुमार, अर्चना सिंह, आभा पुरवार, संजय मिश्र, पूजा सिंह, संगीता जैन, ऋषभ त्रिवेदी, रूपम सक्सेना, गिरीश चंद्र दीक्षित, सोबरन सिंह, सुभाष चंद्र, ललित सक्सेना, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें