फ़ोटो संख्या 8 परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परिक्षार्थी
फ़ोटो संख्या 9 बस स्टैंड पर सुरक्षा की दृष्टि से खड़े सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद व सीओ सिटी राजीव प्रताप
फ़ोटो संख्या 10 प्रतीक वर्मा
फ़ोटो संख्या 11 पंकज कुमार
फ़ोटो संख्या 12 व्योम
फ़ोटो संख्या 13 शुभम
दो साल के इंतजार के बाद मिली मायूसी
- अचानक टीईटी रद होने से हैरत में पड़े अभ्यर्थी, पुलिस प्रशासन ने बरती सतर्कता
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। दो साल से शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने की आस लगाए बैठे अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। रविवार को जिले के 29 केंद्र पर शिक्षक पात्रता परीक्षा(टीईटी) करानी जानी थी। परीक्षा में शामिल होने आए करीब 25 हजार अभ्यर्थियों को वापस लौटना पड़ा। इसको लेकर उनमें गुस्सा व फैसले के प्रति नाराजगी है।
परीक्षा के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग काफी समय से तैयारियों में लगा था। शनिवार को प्रश्नपत्र भी आ गए थे। जिन्हें कड़ी सुरक्षा में कोषागार में रखवाया गया। सुबह प्रश्नपत्र पहुंचने के बाद पहली पाली की परीक्षा निरस्त होने के निर्देश दिए गए। परीक्षा 10 बजे से ही थी लेकिन तड़के ही अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंच गए थे। शिक्षा विभाग ने नकल विहीन परीक्षा कराने की पूरी तैयारी की थी। सभी परीक्षा कक्षा में सीसीटीवी से निगरानी की जा रही थी।
जिलाधिकारी श्रुति सिंह सुबह संत विवेकानंद आवासीस स्कूल पहुंची। वहां उन्होंने व्यवस्थाएं देंखीं। अन्य अधिकारी भी शहर की सड़कों पर घूमते रहे।
----
गलती किसी एक की सजा सभी को
इटावा। टीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले पुरबिया टोला निवासी प्रतीक वर्मा ने कहा कि गलती किसी की भी हो सजा सबको भुगतनी पड़ती है। सरकार आज भी परीक्षाओं की फूलप्रूफ व्यवस्था नहीं कर पाई। यह चिंताजनक विषय है। आखिर कब तक युवाओं के भविष्य से मजाक होता रहेगा।
सिस्टम ही खराब है
इटावा। सराय जलाल निवासी पंकज कुमार ने कहा कि सिस्टम ही खराब है। अब आवश्यक है कि इस तरह की परीक्षाओं में गोपनीयता के लिए ठोस नीति तैयार होनी चाहिए। दो साल से हम सभी इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। अब परीक्षा कब होगी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।
भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होनी चाहिए
इटावा। ग्राम मेढ़ी दुधी निवासी व्योम ने कहा कि सरकार ने इसी फीस में दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। यह सही फैसला है। सरकार को अब एक फैसला और करना चाहिए कि जब तक परीक्षा न हो जाए सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होनी चाहिए।
दिसंबर में हो परीक्षा
इटावा। मेढ़ी दुधी निवासी शुभम ने कहा कि अगले महीने से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा होनी है। इसलिए अब हम उस परीक्षा की तैयारी में लगेंगे। सरकार को दिसंबर में ही टेट परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर देना चाहिए।