फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटक धूप के बावजूद, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शनिवार को सुबह से लेकर पूरे दिन चटक धूप निकलने के बावजूद न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन भी 6 डिग्री पर बरकरार रहा। हालांकि शुक्रवार की अपेक्षा चलने वाली शीतलहर की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इस वजह से चटक धूप होने के बावजूद ठंड लोगों को कंपकपाती रही।
विज्ञापन

हालांकि अधिकतम तापमान में शुक्रवार की अपेक्षा 3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। राहत की बात यह रही कि शनिवार को पूरे दिन धूप रहने से लोगों को काफी राहत मिली। लोग धूप में खड़े और बैठे रहे। इस वजह से शीतलहर या घटते तापमान का असर देखने को नहीं मिला। मौसम का जो पूर्वानुमान है, उसके अनुसार रविवार को 13 किलोमीटर प्रति रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं, लेकिन दिन भर चटक धूप रहने की संभावना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें