फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने सीसीटीवी कैमरे चलवाकर देखे

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा/बकेवर। लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज को 24 अक्तूबर को होने वाली पीसीएस परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार की दोपहर तहसीलदार भरथना हरिश्चंद्र ने सभी तैयारियों को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. एसएस त्रिपाठी के साथ सभी 20 कक्षों में प्रकाश और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को देखा। सभी कक्षों के कैमरे चलवाकर भी देखें। प्रधानाचार्य ने बताया कि शनिवार को सभी कक्ष निरीक्षकों की ब्रीफिंग की जाएगी।
केंद्र पर कुल 480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। केंद्र के 200 मीटर परिधि में सभी फोटो स्टेट की दुकानें, कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे और धारा 144 लागू रहेगी। बकेवर के चार कॉलेजों में करीब डेढ़ हजार परीक्षार्थी रविवार को पीसीएस संवर्ग की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

चारों केंद्रों के लिए एसडीएम चकरनगर को मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जनता विद्यालय इंटर कॉलेज, बाबूराम सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज, सोबरन सिंह इंटर कॉलेज और जनता कालेज बकेवर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

जनता कॉलेज बकेवर की प्राचार्य डॉ. नलिनी शुक्ला ने बताया कि उनके यहां 380 परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें