फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की कीमत में उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर में करवा चौथ की रौनक बाजारों और सड़कों पर दिखाई पड़ने लगी है। सबसे ज्यादा सराफा बाजार दमक रहा है। महिला खरीदारों के सुहाग से जुड़ी ज्वलैरी पसंद कर खरीदने से सराफा कारोबारियों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राहकों के आते ही आवभगत में जुटने से लेकर उनके पसंद के सोने व चांदी के जेवर रखने का क्रम पूरे चल रहा है। तिकोनिया स्थित गहना ज्वैलर्स के संचालक पारस जैन का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा सराफा कारोबार करीब बीस प्रतिशत फायदे में है।
पिछले साल कोरोना महामारी से आर्थिक तंगी की वजह से ग्राहकों के कम आने से जो क्षति हुई उसकी पूर्ति इस बार होती नजर आ रही है। उनके पास सोना-चांदी दोनों की ज्वैलरी हॉलमार्क और ब्रांडेड कंपनियों के आइटम हैं।
विज्ञापन

बताया कि इस समय 18 कैरेट सोने का भाव 38 हजार रुपये व 22 कैरेट सोने का भाव 45900 रुपये, जबकि चांदी का भाव 65 हजार रुपये किलो है। बताया कि करवा चौथ में महिलाएं सबसे ज्यादा मंगलसूत्र, टीका, हार और चूड़ी पसंद कर रही हैं।
मंगलसूत्र 20 से 50 ग्राम में, टीका 5 से 10 ग्राम, चूड़ी व हार 20 से 100 ग्राम में उपलब्ध हैं। 20 ग्राम मंगलसूत्र की कीमत 90 हजार, 5 ग्राम टीका की कीमत 22 हजार और 20 ग्राम चूड़ी व हार की कीमत एक लाख रुपये से अधिक हैं।
दुकान पर चांदी के करवा भी मुहैया हैं। दो सौ ग्राम से लेकर एक किलो ग्राम का करवा उपलब्ध है। जिनकी कीमत 12 हजार से लेकर 70 हजार रुपये तक है। संचालक पारस जैन का कहना है कि करवा चौथ आने से सराफा कारोबार में उछाल आया है।
विज्ञापन

खरीदार अच्छी संख्या में आकर खरीदारी कर रहे हैं। इसकी एक वजह सहालग का दौर आने वाला है, ऐसे में लोगों को भाव बढ़ने की आशंका सता रही है।
आशंका यह भी है कि बीमारियां पीछा नहीं छोड़ रही हैं, कहीं फिर से लॉकडाउन जैसी स्थिति न बन जाए, यह सोच कर भी लोग ज्वैलरी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें