इटावा। इटावा महोत्सव/प्रदर्शनी के तहत सोमवार को महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम में एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू हुए। उद्घाटन जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। साथ ही बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक मजबूती भी बढ़ती है।सुदिति ग्लोबल अकादमी के संयोजन में एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू हुआ।
इस दौरान सूमो रेसलिंग, पॉटरी मेकिंग, ट्रामपॉलिन, जिपलाइन, कमांडो क्रॉसिंग समेत कई प्रकार की एक्टिविटीज से बच्चों का मनोरंजन हुआ। एडवेंचर स्पोर्ट्स में जनपद के कई स्कूलों के लगभग 1500 बच्चों ने भाग लिया।
प्राथमिक विद्यालय मलाजनी, सेवन हिल्स स्कूल, पुलिस मॉडर्न स्कूल, सुदिति ग्लोबल अकेडमी आदि जनपद के विद्यालयों ने अन्य विद्यालयों ने बढ़-चढ़कर सभी क्रियात्मक स्पोर्ट्स का आनंद उठाया।
पुलिस मॉडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य अभिषेक सक्सेना, सेवन हिल्स स्कूल के प्रधानाचार्य सौरभ दुबे, चित्रगुप्त इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. उमेश यादव मौजूद रहे।
संयोजक मयंक ने बताया कि जिले के कई स्कूलों से अपील की कि सभी छात्र-छात्रा एडवेंचर स्पोर्ट्स की सभी एक्टिविटीज का आनंद उठाएं।
इस मौके पर एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी नरेश चंद्र, एडीआईओएस डॉ. मुकेश यादव, प्रधानाचार्य परिषद के महामंत्री संजय शर्मा उपस्थित रहे। संयोजक एवं सुदिति ग्लोबल एकेडमी के निदेशक मयंक ने स्वागत किया।