फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों के ओट में छिपे रहे सूर्यदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दिसंबर का महीना शुरू होते ही बदली और धुं्ध अपना असर दिखाने लगी है। इस वजह से सर्दी बढ़ने की आहट से लोग गर्म कपड़े पहनने के साथ टोपी लगाए और मफलर बांधे नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन

हालांकि, कोहरे का दूर-दूर तक अता पता नहीं है, लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह से छाई धुंध दोपहर तक बरकरार रहने से वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा।
बदले मौसम का मिजाज बुधवार से ही देखने को मिला, जब सुबह की शुरुआत बदली और धुंध से हुई, लेकिन दस बजने से पहले धूप निकल आई, लेकिन बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज पूरे दिन बिगड़ा ही रहा।
दोपहर होने से पहले 11:50 बजे कुछ देर के लिए सूर्यदेव चमके जरूर, लेकिन बदली की वजह से वह पूरे दिन अपनी चमक नहीं बिखेर सके। हालांकि, पूरे दिन बदली और धुंध बरकरार रही।
विज्ञापन

भले ही कोहरे और तेज हवाएं न चलने से जोरदार सर्दी न पड़ रही हो, लेकिन लोगों ने दिसंबर में पड्ने वाली सर्दी व मौसम में आए बदलाव को देखते हुए सर्दी से बचने की तैयारी कर चुके हैं।
बृहस्पतिवार को मौसम के बिगड़े मिजाज से न्यूनतम तापमान एक डिग्री और अधिकतम में दो डिग्री गिरावट देखने को मिली। बुधवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री था, जो बृहस्पतिवार को घटकर 14 डिग्री रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें